हिमाचल प्रदेश

पौंग बांध में नहाने उतरे दो युवक की डूबने से मौत

Ritisha Jaiswal
4 Aug 2022 3:18 PM GMT
पौंग बांध में नहाने उतरे दो युवक की डूबने से मौत
x
जिला कांगड़ा के पौंग बांध में नहाने उतरे दो युवकों की झील में डूबने से मौत की खबर आ रही है।

जिला कांगड़ा के पौंग बांध में नहाने उतरे दो युवकों की झील में डूबने से मौत की खबर आ रही है। पौंग बांध में डूबे दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। दोनों युवक बांध में नहाने उतरे थे और गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूब गए।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। बरयाल पंचायत के भियाल गांव से तीन लोग बुधवार को पौंग बांध की ओर गए थे। एक व्यक्ति लौट आया जबकि दो अन्य व्यक्ति रात को घर नहीं पहुंचे।
सुबह इनकी तलाश शुरू की गई तो अंदेशा जताया गया कि दोनों पौंग बांध में डूब गए हैं। फिलहाल थाना हरिपुर से पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। गोताखोर पानी में डूबे दोनों लोगों की तलाशी कर रहे हैं।
इससे पहले इसी सप्ताह ऊना में गोविंदसागर झील में डूबने से सात लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से प्रशासन की ओर से बरसात के मौसम में लोगों से खड्डों, नदी नालों और झीलों में न उतरने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद लोग जान को जोखिम में डालकर नहाने के लिए इनमें उतर रहे हैं।


Next Story