हिमाचल प्रदेश

चरस संग दबोचे हमीरपुर के दो युवक, पुंघ में नाके के दौरान चढ़े पुलिस के हत्थे

Gulabi Jagat
21 Oct 2022 7:07 AM GMT
चरस संग दबोचे हमीरपुर के दो युवक, पुंघ में नाके के दौरान चढ़े पुलिस के हत्थे
x
डैहर। पुलिस थाना सुंदरनगर के कर्मचारियों ने पुंघ के पास यातायात चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम ने जांच ले लिए दो युवकों को रोका, जिनसे 372 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान सुनील दत्त गांव थाना डाकघर बनी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर और अमित ठाकुर जितेंद्र सिंह गांव रतियाड़ डाकघर जसाई जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस ने थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुंघ में पुलिस टीम ने दो युवकों से 372 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।
Next Story