हिमाचल प्रदेश

1 किलो 400 ग्राम गांजे सहित बिहार के दो युवकों को किया गिरफ्तार

Admin4
25 March 2023 11:08 AM GMT
1 किलो 400 ग्राम गांजे सहित बिहार के दो युवकों को किया गिरफ्तार
x
ऊना। जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी में पुलिस की टीम ने गांजे सहित बिहार के दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक शुक्ला व सन्नी कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां दो युवकों को देखा। पुलिस को देखकर वह दोनों घबरा गए। जब पुलिस को उन दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो टीम ने उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटिया ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे।
Next Story