हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली के पास भिड़ीं दो वोल्वो बसें, चालक को आई चोट

Admin Delhi 1
6 Jun 2022 7:47 AM GMT
नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली के पास भिड़ीं दो वोल्वो बसें, चालक को आई चोट
x

सिटी न्यूज़: स्वारघाट में सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर छड़ोल स्थान पर दो वोल्वो बसें आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बसों में बैठी सवारियों में चीखो-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि चंडीगढ़ की तरफ जा रही वोल्वो बस के चालक का हाथ कट गया। घायल चालक को सीएचसी स्वारघाट के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, वहां से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। घायल चालक की पहचान सत्यम (25) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। हादसे में दोनों बसों में बैठी सवारियां व दूसरी वॉल्वो बस का चालक सुरक्षित हैं।

दोनों बसों के आगे के शीशों को तोड़कर काफी मशक्कत के बाद सवारियों को बाहर निकाला गया। दोनों बसों में टक्कर सडक के बीचोंबीच हुई, जिसके चलते सडक के दोनों तरफ लंबा जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जाम को खुलवाया और आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Next Story