हिमाचल प्रदेश

सलोह में 248 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ स्कूटी सवार 2 लोग गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 May 2023 9:18 AM GMT
सलोह में 248 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ स्कूटी सवार 2 लोग गिरफ्तार
x
हरोली। विधानसभा हरोली के तहत गांव सलोह में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप सहित पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पंडोगा पुलिस चौकी के प्रभारी सुरिंन्द्र राणा पुलिस टीम संग शनिवार बाद दोपहर क्षेत्र में गश्त दौरे पर थे और वाहनों की चैकिंग कर रहे थे तो सलोह भट्ठे के नजदीक स्कूटी पर सवार 2 लोग पुलिस टीम को देखकर स्कूटी को वापस पीछे मोड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने स्कूटी सवार दोनों लोगों को तत्काल काबू कर लिया। जिसके बाद स्कूटी के कागजात चैक किए।
इसी दौरान स्कूटी में रखे प्रतिबंधित कैप्सूल भी पुलिस टीम को मिले, जिनके बारे में स्कूटी सवार कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दें सके। पुलिस टीम ने इसकी सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी और वहां से दिशा-निर्देश पाने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को स्कूटी सवार लोगों से 248 प्रतिबंधित कैप्सूल मिले। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सलोह निवासी राजेश कुमार व पंजाब निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत ने की है।
Next Story