हिमाचल प्रदेश

नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत, अचानक पानी में डूब गए

jantaserishta.com
29 May 2022 11:00 PM IST
नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत, अचानक पानी में डूब गए
x
पढ़े पूरी खबर

शिमला: गिरि नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुमेर (53) पुत्र मोतीराम गांव टलांजी (गौड़ा) तहसील कंडाघाट, जिला सोलन और राजेंद्र सिंह (57) गांव खवारा इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉट नंबर 17, शोघी, जिला शिमला के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दो परिवार एक वाहन में घूमने आए थे। सिरमौर के नेईनेटी के समीप दोनों व्यक्ति रविवार दोपहर के वक्त गिरि नदी में नहाने के लिए उतरे।

नहाते समय दोनों अचानक पानी में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और दोनों को नदी से बाहर निकाला। सोलन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नेईनेटी के समीप गिरि नदी में डूबने वाले लोगों की जानकारी यशवंत नगर पुलिस को काफी देरी से मिली।
सूचना मिलने के बाद पुलिस सोलन अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार को जिला अस्पताल सोलन में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story