हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी में नहाते समय डूबने से दो लोगों की मौत

Deepa Sahu
21 April 2022 12:16 AM IST
ब्यास नदी में नहाते समय डूबने से दो लोगों की मौत
x
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार दोपहर ब्यास नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।

शिमला, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार दोपहर ब्यास नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना स्थल का दौरा करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना ज्वालामुखी उपमंडल के गालोर में अपराह्न करीब दो बजे हुई।
कांगड़ा जिला आपातकालीन अभियान केंद्र ने कहा कि कलेश्वर गांव के स्योरपई पंचायत के अमित (20) और उसके रिश्ते का भाई रोहित (17) नदी में नहा रहे थे, लेकिन वे नदी में डूब गए। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।


Next Story