हिमाचल प्रदेश

चचोगा में पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगो की हुई मौत

Admin Delhi 1
1 Sept 2022 1:17 PM IST
चचोगा में पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगो की हुई मौत
x

कुल्लू न्यूज़: पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल बताया जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप: जानकारी के अनुसार बीती रात को मनाली के साथ लगते चचोगा गांव में पिकअप (HP 58B-4817) पलट कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। गम्भीर घायल मेहर चन्द (36) पुत्र स्वर्गीय डुगलु राम, गांव चिचोगा, तहसील मनाली व 21 वर्षीय युवा राकेश पुत्र नीरत राम, गांव चचोगा, तहसील मनाली ने मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पिकअप में सामान लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान घर के समीप इनकी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वहीं घायल चालक की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता गांव भजोगी तहसील मनाली के रूप में हुई है।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी मनाली पुलिस को दी। जिसके बाद मनाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story