- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- खाई में कार गिरने से...
![खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/01/09/1453454-26.webp)
x
मंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
हिमांचल प्रदेश: मंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे, तीन लोग घायल हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।
सभी कार सवार घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कार सवार तीन लोगों की पहचान मुंशी राम, ज्ञान चंद, बहादुर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों को जोगेंद्रनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![Deepa Sahu Deepa Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542687-8a13ff49-c03a-4a65-b842-ac1a85bf2c17.webp)
Deepa Sahu
Next Story