- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कुल्लू में दो सड़क...
हिमाचल प्रदेश
कुल्लू में दो सड़क हादसों में दो की हुई मौत, एक घायल
Admin Delhi 1
21 Jun 2022 2:38 PM IST

x
हिमाचल: जनपद में दो सड़क हादसे सामने आए है। जिसमें 2 की मौत व एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार पहले हादसे में फोरलेन मार्ग में बजौरा ब्रिज के पास ऑल्टो कार (HP29A-8294) दुर्घटनाग्रस्त होकर फोरलेन ब्रिज से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक मदन (40) पुत्र बचन सिंह निवासी खुडेर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी की मौत हो गई है।वहीं दूसरे हादसे में भी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां प्रकाश चंद्र (51) पुत्र ध्यानू राम गांव जलोह तहसील सलूनी जिला चंबा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जबकि कार में सवार तीसरे व्यक्ति को आंशिक चोटें आई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह कुल्लू लाया गया है।
Next Story





