हिमाचल प्रदेश

ऊना कॉलेज में कार्यरत दो महिला मजदूर करंट की चपेट में आई, क्षेत्रीय अस्पताल में कराया गया भर्ती

Admin Delhi 1
22 Oct 2022 8:30 PM IST
ऊना कॉलेज में कार्यरत दो महिला मजदूर करंट की चपेट में आई, क्षेत्रीय अस्पताल में कराया गया भर्ती
x

ऊना न्यूज़: पीजी कॉलेज ऊना में कार्यरत दो महिला मजदूर करंट की चपेट में आने से घायल हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पीजी कॉलेज ऊना में रोजाना की तरह महिला मजदूर निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन के साथ कोई बिजली की तार से तारावती व संसारा निवासी यूपी को करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से दोनों महिला घायल हो गई। दोनों महिलाओं को मौके पर मौजूद व अन्य मजदूरों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Next Story