हिमाचल प्रदेश

दो डीएसपी ऑफिस बंद, 44 आयुर्वेद अस्पतालों पर भी लटकेगा ताला, प्रदेश के दो और एसडीएम

Gulabi Jagat
24 Dec 2022 5:01 PM GMT
दो डीएसपी ऑफिस बंद, 44 आयुर्वेद अस्पतालों पर भी लटकेगा ताला, प्रदेश के दो और एसडीएम
x
शिमला
जयराम सरकार के आखिरी 8 महीनों में खुले सरकारी दफ्तरों को बंद करने का अभियान जारी है। कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने शुक्रवार को नए खुले दो एसडीएम ऑफिस, दो डीएसपी ऑफिस, 16 पुलिस थाने और चौकियों तथा 44 आयुर्वेद संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया। कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में रकड़ और कोटला बेहड़ में नए एसडीएम ऑफिस खोले गए थे। इनकी अधिसूचना 27 सितंबर, 2022 को हुई थी। अब नई सरकार के निर्देशों के तहत सामान्य प्रशासन विभाग ने इन दोनों को डिनोटिफाई कर दिया है। प्रदेश सरकार ने साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला और मंडी डिनोटिफाई कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश के दो डीएसपी ऑफिस और 16 पुलिस थाने व चौकियों को भी डिनोटिफाई कर दिया है। सुक्खू सरकार के कैबिनेट के फैसले पर पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में खोले गए करीब 574 कार्यालयों और संस्थानों को बंद किया जाएगा। ये संस्थान या तो अपग्रेड हुए थे या नए खोले गए थे, लेकिन किसी भी संस्थान के लिए वित्त विभाग ने अपनी हरी झंडी नहीं दी थी।
इसी आधार पर कैबिनेट से ऑर्डर हुआ था और सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इन्हें डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा डिनोटिफाई किए गए कार्यालयों में डीएसपी ऑफिस शाहपुर और शिलाई शामिल हैं। इसके अलावा डिनोटिफाई किए गए छह पुलिस थानों में पुलिस थाना रिवालसर, पुलिस थाना संजौली, पुलिस थाना पंडोह, पुलिस थाना जंजैहली, पुलिस थाना ब्रह्मपुखर, पुलिस थाना लड़भड़ोल तथा पुलिस थाना बालीचौकी शामिल है। इसके अलावा डिनोटिफाई की पुलिस चौकियों में बिलासपुर के ब्रह्मपुखर में एम्स में खोली गई पुलिस चौकी और डैहर, धीरा, गाड़ागुशैणी, थुरल, भोजनगर, बिझड़ी, भोटा पुलिस चौकी शामिल हैं। गृह विभाग के सचिव भरत खेड़ा ने इन डीएसपी कार्यालय और पुलिस थानों और चौकियों को डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए हैं।
सरकार के आदेशों के बाद ये संस्थान डिनोटिफाई
राज्य सरकार के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए अप्रैल के बाद खोले गए या अपग्रेड किए गए अस्पतालों को भी डिनोटिफाई कर दिया गया है। मंडी के पुराना बाजार सुंदरनगर में खोला गया 10 बेडेड आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और सोलन के गडख़ल में खोले गए 20 बेडेड हॉस्पिटल के साथ मंडी के केलोधार में खोले गए 10 बेडेड अस्पताल को भी डिनोटिफाई कर दिया गया है। इसके अलावा 41 आयुर्वेद हेल्थ सेंटर डिनोटिफाई हुए हैं। इनमें धुलेट, जामली, सुल्हारी, लंजियाना, बराड़ा, मोरला, ढंडोल, मूंढी, बैरघाट, खेल, सूरजपुर, मेखड़, मतेहड़, थेहरू, भाली, सोगत, घरोह, करासू, थाहरवी, सेहज, केलोधार, घरोट, सराची, घीरी, सकोह, सीपुर, चौपाल, कंड़ोबेला, किशनपुरा, कलाथा, जाड़ला, परवाणू, झामच, पपलोग, टौरखोला, तरूण, केलोधार, सनियाल, नलसूहा, शिल्ह, धार, पहाड़ी चिकनी आदि शामिल हैं।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story