हिमाचल प्रदेश

ग्वालथाई में हुए सरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से दो ने PGI में तोडा दम

Admin Delhi 1
6 Sep 2022 1:59 PM GMT
ग्वालथाई में हुए सरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से दो ने PGI में तोडा दम
x

बिलासपुर न्यूज़: जिले के ग्वालथाई स्थित सरिया एक फैक्ट्री में 27 अगस्त की देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में आठ मजदूर झुलस गए थे, जिनमे से से 6 घायलों को पीजीआई रेफर किया गया था। मंगलवार इनमे से 2 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचना दौलत राम (40) नूरपुर कांगड़ा, तुषार (20) निवासी आगरा यूपी के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक कंपनी में ही काम कर रहे दीप राम नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रात करीब 2:30 बजे सरिया बनाने वाली कंपनी की भट्टी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया था। जिसमें उसके 8 अन्य साथ झुलस गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 6 मजदूरों को उनकी गंभीर हालत देखते हु PGI रैफर किया गया था। जिनमे से आज दो की मौत हो गई है।

Next Story