- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पिकअप को टक्कर मारने...
हिमाचल प्रदेश
पिकअप को टक्कर मारने के बाद पलटा सेब से लदा ट्रक, दो की मौत
Admin4
9 Aug 2023 5:51 PM IST

x
शिमला। राजधानी शिमला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. उपनगर ढली में सुबह आठ बजे सेब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया. ट्रक की चपेट में आने से पिकअप समेत तीन से चार गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है. हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई.
हादसा शिमला-रामपुर नैशनल हाईवे पर मशोबरा बाइफरकेशन के समीप हुआ. ट्रक अप्पर शिमला से सेब लेकर आ रहा था. पुलिस के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने पिकअप को घसीटते हुए लाया और मशोबरा को जोड़ने वाली सड़क पर पलट गया. इस हादसे के बाद मशोबरा सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है. पुलिस की टीम मौके पर है.
एसपी शिमला संजय गांधी ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों को बचा लिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इनकी शिनाख्त की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद मशोबरा सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है. इसके बाद पुलिस ने सुन्नी, तत्तापानी, अलसिंडी व करसोग की बसें वाया घणाहट्टी डायवर्ट कर दी है.
बता दें कि हर साल अप्पर शिमला में जब सब सीजन चलता है, तो सड़क हादसे अक्सर होते हैं. ट्रक से लदे सेबों के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोग जान गंवाते हैं. Tuesday शाम ठियोग के छेला में सेब से लदे ट्रक की ब्रेक फेल होने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं. हादसे में एक कार में सवार दम्पती की मौत हो गई.
Tagsपिकअपटक्करपलटा सेब से लदा ट्रकदो की मौतPickupcollisiontruck loaded with apples overturnedtwo diedदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





