हिमाचल प्रदेश

अनियंत्रित होकर पलटा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक

Admin4
18 Sept 2023 5:34 PM IST
अनियंत्रित होकर पलटा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक
x
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें रखा एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि गैस सिलेंडर से भरा ट्रक सुजानपुर से संधोल की ओर जा रहा था। जिस दौरान जब वह जंगलबैरी के पास पहुंचा तो ट्रक अचानक से अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें रखे सिलेंडर में से एक सिलेंडर फट गया और ट्रक में भयंकर आग लग गई।
गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली। जिसके बाद इस हादसे की सुचना पुलिस और फायर बिग्रेड दी गई। दोनों टीमों ने मौके पर पंहुचकर आग को बुझाया। मामले की पुष्टि आकृति शर्मा एसपी हमीरपुर ने की है।
Next Story