हिमाचल प्रदेश

आधुनिक तकनीक से जोड़े जाएंगे हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र: सुखविंदर सिंह

Shantanu Roy
16 April 2023 9:30 AM GMT
आधुनिक तकनीक से जोड़े जाएंगे हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र: सुखविंदर सिंह
x
बड़ी खबर
काजा। हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों के विकास को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा और यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कई घोषणाएं भी कीं तथा कहा कि स्पीति घाटी में 4जी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे में जनजातीय क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियों को जाना और विश्वास दिलाया कि वह उनकी मुश्किलों का समाधान करने ही स्पीति घाटी के दौरे पर आए हैं। इससे पहले शुक्रवार सायं ढंखर गोम्पा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह गोम्पा में एक होस्टल के निर्माण और पेयजल योजना की घोषणा कर चुके हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष लगाव और स्नेह रखते हैं। वह अपने छात्र जीवन के समय से जनजातीय क्षेत्र में आ रहे हैं, इसलिए जानते हैं कि पहाड़ के लोगों का जीवन पहाड़ जैसा ही होता है। चीन सीमा से सटा लाहौल-स्पीति जिला सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने यहां 76वां हिमाचल दिवस मनाकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया है।
Next Story