हिमाचल प्रदेश

डाढ में चलते वाहन पर गिरा पेड़, एक व्यक्ति की मौत

Admin4
8 May 2023 12:03 PM GMT
डाढ में चलते वाहन पर गिरा पेड़, एक व्यक्ति की मौत
x
पालमपुर। सड़क किनारे खतरे का पर्याय बन चुके वृक्षों ने एक और बहुमूल्य जीवन लील लिया। डाढ में चलते वाहन पर तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। शनिवार देर रात्रि क्षेत्र में तेज हवाएं चलीं और इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। वाहन सवार उक्त व्यक्ति श्री चामुंडा नंदीकेश्वर मंदिर में माथा टेकने के पश्चात मलां की ओर लौट रहे थे कि डाढ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पास एक का एक वृक्ष वाहन पर आ गिरा, जिस कारण बलदेव कुमार (46) पुत्र ईश्वरदास वासी मलां की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य वाहन सवार महेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। घायल महेश ठाकुर को तत्काल डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पालमपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच आरंभ की है।
Next Story