हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक घटना: कैंसर से मां की मौत की खबर सुनकर युवती ने जहर खाकर दे दी जान

Deepa Sahu
27 Oct 2021 4:28 PM GMT
दर्दनाक घटना: कैंसर से मां की मौत की खबर सुनकर युवती ने जहर खाकर दे दी जान
x
दर्दनाक घटना

ऊना। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना जिले में 20 साल की लड़की ने अपनी मां की मौत के गम में जहर (Poison) निगलकर अपनी जान दे दी। मामला ऊना जिला के गगरेट के गांव संघनेई के वार्ड-6 का है। मिली जानकारी के अनुसार महिला कैंसर (Cancer) से जूझ रही थी। बीते दिनों महिला की मौत हो गई। जिससे आहत महिला की बेटी ने जहर निगल कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।


बताया जाता है कि गांव संघनेई के वार्ड-6 की महिला करीब 2 साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए थे। घर पर ही देखभाल करने की सलाह दी थी।जिसके बाद स्वजन घर पर ही महिला की देखभाल कर रहे थे। लेकिन इसी बीच महिला की मंगलवार देर रात कैंसर की बीमारी से बाद मौत हो गई। महिला की 20 वर्षीय बेटी ये सदमा सहन नहीं कर पाई और उसी सदमे के कारण उसने जहर निगल लिया। युवती को गंभीर अवस्था में स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर डॉक्टरों उसकी जान नहीं बचा पाए। इधर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story