हिमाचल प्रदेश

महिला और किशोरी की दर्दनाक मौत, भारी बारिश से आनी में मकान पर गिरा मलबा

Gulabi Jagat
11 Aug 2022 6:44 AM GMT
महिला और किशोरी की दर्दनाक मौत, भारी बारिश से आनी में मकान पर गिरा मलबा
x
महिला और किशोरी की दर्दनाक मौत
आनी। भारी वर्षा से आनी खंड की पंचायत शिल्ली पंचायत के खदेड़ गांव में भूस्खलन के कारण एक रिहायशी मकान पर गिरे मलबे से घर के अंदर रह रही एक महिला और 16 वर्षीय किशोरी की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची यहां मेहमान आई हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही आनी प्रशासन की ओर से एसडीएम नरेश वर्मा व तहसीलदार दलीप शर्मा तथा पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
Next Story