हिमाचल प्रदेश

42 वर्षीय मजदूर की टफन ग्लास के एक टुकड़े के सीधा उसके गले के पास छाती में जाने से हुई दर्दनाक मौत

Admin Delhi 1
8 Sept 2022 7:33 PM IST
42 वर्षीय मजदूर की टफन ग्लास के एक टुकड़े के सीधा उसके गले के पास छाती में जाने से हुई दर्दनाक मौत
x

ऊना न्यूज़: जनपद के अंब बाजार में दुकान के रंग रोगन के काम में जुटे 42 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान याकूब पुत्र मुहम्मद इब्राहीम निवासी कुठेड़ा खैरला के रूप में हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार याकूब ने अपने भाई एक अन्य मजदूर के साथ वीरवार को ही अंब बाजार में एक दूकान में रंग रोगन का काम शुरू किया था। दोपहर करीब एक बजे याकूब अपने भाई के साथ दूकान में लगे टफन ग्लास को खोलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ग्लास में दरार आने के कारण बीच से टूट गया और टफन ग्लास का एक टुकड़ा सीधा उसके गले के पास छाती में चला गया, जिसकी वजह से गले की कोई नस कट गई। जिसके बाद इसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। यहां जांच करने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस ने मौके कानिरीक्षण करने के बाद केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story