- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग...
हिमाचल प्रदेश
लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर कालीघार में भूस्खलन, चट्टानें व मलबा गिरने से यातायात ठप्प
Shantanu Roy
13 Aug 2022 9:47 AM GMT

x
बड़ी खबर
चुवाड़ी। भटियात क्षेत्र को उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी से जोड़ने वाले लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। इससे वाहन चालकों व यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे कालीघार से लाहड़ू की ओर पहाड़ी से चट्टानें व भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। बड़ी-बड़ी चट्टानों ने सड़क को पूरी तरह बाधित कर दिया है। वहीं लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क बहाली में जुट गई है।
राहत की बात यह रही कि जब चट्टानें सड़क पर गिरीं तो वहां कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बंद मार्ग के कारण कई लोग हालात को देखते हुए लौट गए जबकि सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। प्रशासन से मार्ग बहाली तक लोगों से इस मार्ग पर सफर करने से परहेज करने की अपील की है। भूस्खलन वाले क्षेत्र में बीच-बीच में पत्थर गिर रहे हैं, जिससे मार्ग बहाली में दिक्कत आ रही है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण निजी तथा सरकारी बसें व छोटे-बड़े वाहन वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्यों को जा रहे हैं। चट्टानों के कारण सड़क पर पैदल गुजरने तक का रास्ता नहीं बचा है।
Next Story