हिमाचल प्रदेश

विजयदशमी पर त्रिलोकपुर में निभाई गई पारंपरिक पूजा की रस्में

Admindelhi1
21 Oct 2026 7:45 AM IST
विजयदशमी पर त्रिलोकपुर में निभाई गई पारंपरिक पूजा की रस्में
x
त्रिलोकपुर में शस्त्र-पोथी-कुंजी पूजन के साथ मनाया विजयदशमी पर्व

नाहन: सिरमौर जिला के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया माता बाला सुंदरी जी मंदिर त्रिलोकपुर में मिंगलवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य पर दशहरा पूजन का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया।

इस अवसर पर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शस्त्र पूजन, पोथी पूजन, कुंजी पूजन किया गया व विशेष पूजा-अर्चना की गई।यह पूजा-अर्चना कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश गुप्ता उर्फ बिट्टू भक्तद्वारा किया गया। कार्यक्रम में भक्त परिवार के सदस्य, न्यासी सुरेश कुमार सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

गौर हो कि इन दिनों माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में नवरात्र उत्सव चला हुआ है और मेले का भी आयोजन हो रहा है।

Next Story