हिमाचल प्रदेश

पत्थर अनलोड कर घर लौट रहा था ट्रैक्टर चालक

Shantanu Roy
17 April 2023 9:29 AM GMT
पत्थर अनलोड कर घर लौट रहा था ट्रैक्टर चालक
x
बड़ी खबर
हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर के पास रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। ट्रैक्टर इंदिरा कालोनी से छब्बड़ रोड पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान नरेश उर्फ पिंकू निवासी इंदिरा कालोनी के रूप में हुई है। हरिपुर पुलिस थाना की टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा ले जाया गया है। हादसा चालक के घर से कुछ ही दूरी पर हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक पत्थर अनलोड कर वापस इंदिरा कलोनी की तरफ आ रहा था।
चालक यह बोलकर गया कि फेरा छोड़कर आया। जब वह वापस आ रहा था तो घर से पहले कुछ दूरी पर मोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जेसीबी की मदद से चालक को ट्रैक्टर से निकाला गया परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। चालक के सिर पर गहरी चोट आई थी। चालक नरेश गरीब परिवार से संबंधित था और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। बड़ा भाई भी उसके साथ लेबर का काम करता था। पत्थर अनलोड करने से पहले वह भी नरेश के साथ ट्रैक्टर में मौजूद साथ था परंतु अनलोडिंग के लिए जाते समय वह घर में उतर गया था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चालक के परिवार की आर्थिक रूप से मदद की जाए।
Next Story