- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बस की चपेट में आने से...

x
शिमला। फरीदाबाद से शिमला घूमने आई एक पर्यटक की यहां सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एचआरटीसी की वॉल्वो बस की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल हुई और अस्पताल पहुंचाने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान फरीदाबाद निवासी गीता (40) के रूप में हुई है। हादसा गत शाम कालका-शिमला हाइवे पर उपनगर शोघी के पास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला परिवार के साथ शिमला घूमने आई थी। गुरुवार शाम शोघी के पास पैदल चलते हुए वॉल्वो बस ने उसे टक्कर मार दी। बोल्वो बस शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। हादसे में महिला बुरी तरह चोटिल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शोघी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गम्भीर अवस्था में महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे को लेकर थाना बालूगंज में आईपीसी की धाराओं 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story