- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- फिर गिरे टमाटर के दाम,...
हिमाचल प्रदेश
फिर गिरे टमाटर के दाम, 25 किलो का क्रेट इतने रुपए में बिका
Admin4
11 Aug 2023 10:58 AM GMT

x
शिमला। पिछले एक सप्ताह से टमाटर के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। टमाटर के दामों में लगातार गिरावट के पीछे प्रमुख कारण बेंगलुरु में टमाटर का सीजन शुरू होना है। मंडियों में दाम गिरावट आने के कारण खुदरा बाजार में भी टमाटर के दामों में कमी देखने को मिली, जो टमाटर पहले बाजार में 160 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा उसके दाम 50 फीसदी गिरकर अब 80 रुपए किलो पर पहुंच गए हैं।
टमाटर के दामों में गिरावट के पीछे बेंगलुरु में टमाटर का सीजन आरंभ होने के साथ कोटी और चक्कीमोड़ के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 का भारी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त होना भी रहा। करीब एक सप्ताह मार्ग बंद रहने के कारण मैदानी इलाकों से हिमाचल की ओर खरीदारों ने रुख नहीं किया। सब्जी मंडी सोलन में वीरवार को ए ग्रेड का 25 किलोग्राम का क्रेट 1,875 रुपए में बिका। जब टमाटर की कीमतें आसमान पर थीं, तब ए ग्रेड के 25 किलो के क्रेट का दाम 5,000 रुपए था।
इसके बाद 4,000 रुपए हुए, फिर 3,000, उसके बाद 2,500 और अब 1,875 रुपए पहुंच गए हैं। सामान्य टमाटर के दाम वीरवार को 625 से 1,250 रुपए प्रति क्रेट रहे। टमाटर के दाम गिरने के बावजूद कारोबारी मंडी में किसानों से टमाटर महंगे मिलने का हवाला देकर बाजार में लोगों को 80 से 140 रुपए प्रतिकिलो तक बेच रहे हैं।
ऐसे में कारोबारी आमजनता को सरेआम लूट कर रहे हैं। मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पीछे प्रमुख कारण बेंगलुरु में टमाटर का सीजन आरंभ होना है। मैदानी इलाकों की मंडियों में चल रहे दामों का प्रभाव प्रदेश की मंडियों में देखने को मिल रहा है।
Tagsफिर गिरे टमाटर के दाम25 किलो का क्रेटइतने रुपए में बिकाTomato prices fell again25 kg crate was sold for Rsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story