हिमाचल प्रदेश

देश-प्रदेश को बर्बादी के कगार पर लाने के लिए भाजपा की नीतियों ने किया खड़ा

Admin Delhi 1
11 July 2022 10:04 AM GMT

हिमाचल न्यूज़: कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा, यही वजह है कि आज लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों से आज देश प्रदेश बर्बादी के कगार पर खड़ा है। निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के सुन्नी तहसील के सराज के ढूमेहर में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि डूमेहर पंचायत की सड़कों में सुधार किया जाएगा, जिससे यहां के लोगों विशेषकर किसानों को अपने उत्पाद लाने ले जाने में सुविधा हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है, जिससे करोड़ो रूपये का लेनदेन हुआ है, और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस मामलें की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नही जाएगा ।विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान इस क्षेत्र में 10 लाख रुपयों के विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र को सुविधापूर्ण बनाने का है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों का उनको दिए जा रहे समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Story