हिमाचल प्रदेश

पंडोह में 9 मील के पास पत्थर गिरने से बाल-बाल बचा टिप्पर

Shreya
12 Aug 2023 7:16 AM GMT
पंडोह में 9 मील के पास पत्थर गिरने से बाल-बाल बचा टिप्पर
x

पंडोह: चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों लोगों की परेशानियों का कारण बना हुआ है। कब खुला कब बंद हुआ कोई पता नहीं। कब कोई चट्टानों की चपेट में आ जाए, कोई नहीं कह सकता। गुरुवार रात को भारी बारिश के पडोह के 6 मील और 9 मील के पास मिट्टी पथर गिरने से रात 1:30 बजे से बंद हो गया था। जिससे फ ोरलेन निर्माण कंपनी केएमसी द्वारा प्रात दिन के उजाले में साफ किया किया गया।

जिसके चलते सडक़ मार्ग दोपहर 12 सुचारू किया जा सका, लेकिन मात्र आधे घंटे के बाद एकाएक बड़ी बड़ी चट्टानें सडक़ पर दोबारा आ जाने से सडक़ मार्ग बंद हो गया। गनीमत यह रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। बड़ी मशक्कत के बाद सडक़ मार्ग को दोपहर 3 बजे दोबारा सुचारू किया जा सका। जैसे ही दोपहर को वाहनों की आवाजाही शुरू हुई ऊंची पहाड़ी से एक पत्थर तेजी के साथ सडक़ की ओर गिरा। सडक़ में चल रहा टिप्पर बाल-बाल बच गया।

Next Story