हिमाचल प्रदेश

एक महीने की ट्रेनिंग के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की तीन शोधकर्ता ताईवान हुई रवाना

Admin Delhi 1
30 Sept 2022 5:48 PM IST
एक महीने की ट्रेनिंग के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की तीन शोधकर्ता ताईवान हुई रवाना
x

शिमला: चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय की तीन शोधकर्ताओं पायल, सृष्टि व अलीशा ठाकुर वीरवार को ताईवान रवाना हुई। पीएचडी कर रही शोधकर्ताओं का चयन ताईवान में एक महीने की ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए हुआ है। ये जानकारी, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. एचके चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा कार्यक्रम के तहत चयन हुआ है।

कृषि विश्वविद्यालय की तीन शोधकर्ता: उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने संरक्षित कृषि व नैचुरल फार्मिंग के तहत तीन शोधकर्ताओं को विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित किया गया है। वाइस चांसलर ने बताया कि तीनों शोधकर्ता डाॅ. रोनाल्ड के मार्गदर्शन में एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

विश्वविद्यालय में नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोजैक्ट के प्रमुख डाॅ. बीआर चौधरी व डाॅ. प्रवीण शर्मा ने रवानगी के दौरान शोधकर्ताओं से चर्चा की। इस मौके पर डाॅ. डीके वत्स भी मौजूद थे।

Next Story