हिमाचल प्रदेश

सड़क हादसे में कॉलेज के तीन छात्र घायल

Admin2
2 July 2022 6:36 PM IST
सड़क हादसे में कॉलेज के तीन छात्र घायल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : धर्मपुर व सरकाघाट को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग सरकाघाट-अवाहदेवी-टीहरा मार्ग में सरौन में एक मारुति 800 कार सडक़ किनारे लगे एक पोल से जा टकराई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए, इनमें एक को गंभीर चोटें हैं।गंभीर रूप से घायल युवाओं को परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया है, जहां तीनों युवकों का उपचार चला हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त तीनों युवा अवाहदेवी में एक निजी संस्थान में पढ़ाई करते हैं, वहीं इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है।

source-divyahimanchal


Next Story