- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बर्फबारी से हजारों...
हिमाचल प्रदेश
बर्फबारी से हजारों गांव अंधेरे में, लाहौल-किन्नौर में हिमस्खलन की आशंका
Shantanu Roy
31 Jan 2023 11:52 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों व जिलों में बर्फबारी से प्रदेश में 904 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश के हजारों गांवों में बिजली नहीं है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में हिमस्खलन की आशंका के चलते लाहौल-स्पीति के डी.सी. सुमित खिमटा व डी.सी. किन्नौर सुरेन्द्र सिंह राठौर ने लोगों से आग्रह किया है कि वे घरों से बाहर न निकलें। लाहौल के इतिहासकार चंद्र मोहन परशीरा का कहना है कि इस बार लगातार जारी बर्फबारी के क्रम से सिकुड़ते ग्लेशियरों को संजीवनी मिली है। उनका कहना है कि यह हिमपात कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियरों के लगातार टूटने व पिघलने की गति को रोकेगा। सोमवार को लाहौल में थिरोट के सामने डिमरु नाले में भारी हिमस्खलन हुआ जिसके चलते चंद्रभागा (चिनाब) नदी का बहाव एक घंटे के बाद सुचारू हुआ। लाहौल-स्पीति में रविवार रात से भारी हिमपात के चलते लाहौल का मनाली से, जबकि स्पीति घाटी का किन्नौर से संपर्क कट गया है।
वहीं किन्नौर के अधिकांश सम्पर्क मार्ग बाधित होने से जिला किन्नौर देश-दुनिया से पूरी तरह कट चुका है। उधर, चम्बा जिले में भरमौर-पठानकोट एन.एच. पर सुल्तानपुर स्थित हैलीपैड के पास बारिश के दौरान पत्थर गिरने से हादसे क ा अंदेशा बना हुआ है। जिले में बर्फबारी व बारिश से 29 मार्ग यातायात के लिए प्रभावित हुए हैं। सोमवार तक इसमें से सिर्फ 2 मार्ग बहाल हो पाए हैं। विभाग के अनुसार मौसम साफ होते ही मंगलवार को जोत मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। ऊपरी शिमला में भी अधिकतर मार्ग बंद हैं तथा जो बहाल किए भी गए हैं उन पर फिसलन के कारण खतरा बना हुआ है। यही नहीं 3 एन.एच. समेत 496 सड़कें भी बंद हो गई हंै। कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संपर्क कट गया है। एच.आर.टी.सी. के भी सैंकड़ों रूट प्रदेशभर में बंद हैं। वाटर सप्लाई की 23 स्कीमें भी बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में अब आने वाले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 4 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story