हिमाचल प्रदेश

सिर्फ इस प्रदेश में ही है यह मंदिर; जहां होती है अनोखी पूजा

Gulabi Jagat
7 Nov 2022 12:48 PM GMT
सिर्फ इस प्रदेश में ही है यह मंदिर; जहां होती है अनोखी पूजा
x
बैजनाथ। बैकुंठ चौदस पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में देर शाम आरती के उपरांत 15 हजार अखरोटों की बारिश की गई। मंदिर परिसर व उद्यान में मौजूद सैकड़ों शिव भक्तों द्वारा उन अखरोटों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। शिव मंदिर में अपने ही अंदाज में हर वर्ष मनाए जाने वाले इस त्योहार की गरिमा ही अलग है।
बैकुंठ चौदस पर पूरे भारत वर्ष में ऐतिहासिक शिव मंदिर ही ऐसा मंदिर है, जहां पर इस पर्व का आयोजन अनूठे रूप से मनाया जाता है। मंदिर से हजारों अखरोटों की बारिश की जाती है। मंदिर में सांय काल की आरती के उपरांत मंदिर परिसर में स्थापित मां पीतांबरी देवी की विधिवत पूजा के उपरांत पुजारियों द्वारा शिव मंदिर के गुंबद पर जा कर हजारों अखरोटों की बारिश की।
पूरा शिव मंदिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। अखरोटों की बारिश करने का यह सिलसिला कई सालों से चला रहा है। अखरोटों को प्रसाद के रूप में शिव भक्त ग्रहण करते हैं व पूरा साल इन्हें समृद्धि के रूप में अपने घरों में भी संजो कर रखते हैं।
Next Story