हिमाचल प्रदेश

चैलचौक के नेहरा में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 10 लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

Shantanu Roy
8 April 2023 9:13 AM GMT
चैलचौक के नेहरा में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 10 लाख के गहनों पर किया हाथ साफ
x
चैलचौक। चैलचौक के नेहरा गांव में शातिरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 10 लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरी हुई है उसके सदस्य बीमारी के चलते इलाज करवाने अस्पताल जाते रहते थे जिसके चलते चोरी कब हुई, इसका किसी को कोई पता नहीं चला। चोरों ने जिस घर को निशाना बनाया है वह जय सिंह नाम के व्यक्ति का है।
वीरवार रात को परिवार के किसी सदस्य ने जब अलमारी खोली तो कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। जब अलमारी के लॉकर को चैक किया तो उसमें से सोने की चेन, अंगूठी, चाक, नथ व झूमर गायब था। परिजनों ने इस बारे गोहर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी गोहर निर्मल सिंह ने चोरी होने की पुष्टि की है।
Next Story