- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- दिवाली पर मचा हड़कंप, 5...
दिवाली पर मचा हड़कंप, 5 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, फिर...

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला (Himachal Pradesh) शहर में एक बार फिर से तेंदुए (Leopard Attack in Shimla) की दहशत देखने को मिली है. यहां पर घर के आंगन से एक पांच साल के बच्चे को तेंदुआ उठा कर ले गया है. यह घटना शिमला शहर के पुराने बस अड्डे के नीचे लालपानी की है. दीवाली के दिन देर रात बच्चा (Child) जब घर के आंगन में फुलझड़ी जला रहा था तो तेंदुआ (Leopard) उसको उठा कर ले गया है. बच्चे के बारे में शुक्रवार सुबह भी पता नहीं चल पाया है. हालांकि पास ही जंगल में बच्चे की खून से सनी पेंट मिली है. वहीं, पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची थी. स्थानीय पार्षद के बाद शिमला के डीएफओ रविशंकर ने घटना की पुष्टि की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





