- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- टिकट आबंटन को लेकर उठी...
हिमाचल प्रदेश
टिकट आबंटन को लेकर उठी विरोध की चिंगारी, ज्वाली से अर्जुन ठाकुर का आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान
Shantanu Roy
20 Oct 2022 9:57 AM GMT

x
बड़ी खबर
धर्मशाला। भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के आते ही जिन विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के टिकट कटे हैं उन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के चयन को लेकर विरोध की चिंगारी उठा दी है। इस पर धर्मशाला व ज्वाली भाजपा मंडल ने उम्मीदवार के चयन को लेकर निराशा जताई है।
हाईकमान ने टिकट नहीं बदला तो आजाद लड़ूंगा चुनाव : अर्जुन ठाकुर
टिकट कटने से नाराज ज्वाली से विधायक अर्जुन ठाकुर ने आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सुबह घर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अर्जुन ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पूरे 5 साल दिन-रात ज्वाली विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास करवाया है। अगर हाईकमान टिकट नहीं बदलती है तो आजाद चुनाव लड़ेंगे। उधर, अध्यक्ष ज्वाली भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान ने कहा कि मंडल का संगठन जो भी निर्णय लेगा, उसके तहत ही निर्णय लिया जाएगा। ज्वाली भाजपा मंडल का संगठन अर्जुन ठाकुर के साथ है।
देश व पार्टी के लिए काम करता रहूंगा काम : विशाल नैहरिया
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से इस बार टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने कहा है कि वह देश व पार्टी के लिए काम करते रहेंगे और संगठन के काम को आगे भी निभाएंगे।
कल तक टिकट नहीं बदली तो देंगे सामूहिक इस्तीफे
धर्मशाला में विधायक विशाल नैहरिया का टिकट कटने के बाद भाजपा धर्मशाला मंडल में विरोध शुरू हो गया। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कपूर व अन्य कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि टिकट देनी थी तो मंडल से किसी भी कार्यकर्ता को दे देते, मंडल को इस बात के लिए कोई आपत्ति नहीं होती लेकिन बाहर के व्यक्ति को टिकट देना गलत है। उन्होंने कहा कि यदि कल तक टिकट बदली नहीं जाती है तो मंडल सामूहिक इस्तीफे देगा।
Next Story