हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में की गयी थी चोरी, आरोपी उत्तराखण्ड में गिरफ्तार

Admin2
24 May 2022 6:05 PM IST
हिमाचल में की गयी थी चोरी, आरोपी उत्तराखण्ड में गिरफ्तार
x
चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मझेड़वां गांव में अगस्त 2021 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। अवादेश सिंह निवासी रुद्रप्रयाग उत्तराखंड को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने पहले पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

घुमारवीं के बाड़ी मझेडवां गांव में एक घर से गत वर्ष करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने एक सप्ताह पहले दिल्ली से एक आरोपी अरशद को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी का गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और ज्वाली से सोने के गहने बरामद कर लिए गए हैं। 70 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं, जबकि बाकी गहनों की बरामदगी के लिए जांच जारी है। डीएसपी घुुुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story