- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- विजट व गुगा महाराज...
हिमाचल प्रदेश
विजट व गुगा महाराज मंदिर में चोरी, चोरों के हौंसले बुलंद
Gulabi Jagat
29 Jan 2023 4:26 PM GMT

x
संगड़ाह, 29 जनवरी : चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब न तो उन्हें पुलिस का डर है और न ही भगवान का। शायद यही वजह रही है कि अब भगवान का घर भी महफूज नहीं रह गया है। चोर बेझिझक मंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला संगड़ाह के ग्राम पंचायत घुंडूरी कांडो गांव का है, जहां पर शातिरों ने एक ही रात में दो मंदिरों में हाथ साफ कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात विजट महाराज व गुगा महाराज मंदिरों से चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चांदी के छतर सोने की वस्तुए, सोने का टिकली पर हाथ साफ कर दिया। सुबह हर रोज की तरह जब पुजारी पूजा करने आए तो मंदिर के गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मंदिर में चोरी की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। मंदिर लगभग कई वर्ष पुराने बताये जा रहे है, इन मंदिरों से स्थानीय लोगों का आस्था व विश्वास जुड़ा हुआ है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह मंदिर कमिटी के मुखिया व पूर्व प्रधान जगत सिंह, पुजारी तपेंद शर्मा, भंडारी नारायण सिंह आदि ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेबरात की चोरी कर करीब चार से पांच लाख का नुकसान पहुंचाया है।
उधर, एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम नौहराधार व संगडाह टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश न्यूजआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story