हिमाचल प्रदेश

घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, अचानक हो गया ये हादसा

Shantanu Roy
7 July 2022 4:03 PM IST
घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, अचानक हो गया ये हादसा
x
बड़ी खबर

सलूणी। सलूणी क्षेत्र के सिंगाधार के गांव कुंदी में एक महिला घर की छत से गिरने के चलते घायल हो गई। जानकारी के अनुसार अंजु पत्नी विजय कुमार निवासी गांव कुंदी बुधवार सुबह कपड़े धोने के बाद उन्हें सूखने डालने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत नीचे गिर गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन महिला को बेसुध अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सलूणी ले आए, जहां चिकित्सक ने महिला को प्राथमिक उपचार देने उपरांत पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज चम्बा रैफर कर दिया। उधर, तहसीलदार सलूणी पवन ठाकुर ने बताया कि छत से गिरने के चलते महिला के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रशासन नियम के तहत प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता करेगा।

Next Story