हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में फिर सताएगा मौसम, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Admin4
4 July 2023 11:18 AM GMT
प्रदेश में फिर सताएगा मौसम, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। बीते तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून कमजोर रहा है। मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी और बरसात के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
बता दें कि इन दिनों मानसून कमजोर चला हुआ है जिसके चलते तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 5 व 6 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 8 व 9 जुलाई को भी कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
Next Story