- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मंडी के भरौण में रेत...
हिमाचल प्रदेश
मंडी के भरौण में रेत से भरा टिप्पर खाई में गिरा, चालक की मौत
Shantanu Roy
5 Aug 2022 9:52 AM GMT

x
बड़ी खबर
मंडी। मंडी शहर के साथ स्थित भरौण में दुदर-मझवाड़ सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात को 10 बजे के आसपास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टिप्पर के चालक की पहचान मेघ सिंह पुत्र प्यारे लाल निवास बाखली पंडोह के रूप में की गई है। बुधवार रात को वह करीब 10 बजे टिप्पर में रेत लेकर भरौण पंचायत के तादी गांव जा रहा था। इस बीच टिप्पर भरौण के समीप सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
रात के समय हुए इस हादसे की जानकारी किसी को भी नहीं मिली। वीरवार सुबह जब टिप्पर गहरी खाई में लुढ़का हुआ देखा तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति टिप्पर के कैबिन में फंसा हुआ था। इसके बाद भरौण पंचायत उपप्रधान को इसके बारे में सूचना दी गई। फिर सदर पुलिस थाना को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और टिप्पर के कैबिन में फंसे चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। जब उसकी जांच की तो उसकी मौत हाे चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एएसपी मंडी अशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Shantanu Roy
Next Story