हिमाचल प्रदेश

पुलघराट-मलोरी सड़क का होगा कायाकल्प, 1.60 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Admindelhi1
29 Oct 2026 11:54 AM IST
पुलघराट-मलोरी सड़क का होगा कायाकल्प, 1.60 करोड़ रुपये होंगे खर्च
x
पुलघराट-मलोरी सड़क पर काम से धूल की समस्या होगी दूर

मंडी: आखिरकार मंडी शहर को फोरलेन से जोड़ने वाली डेढ किलोमीटर लंबी पुलघराट मलोरी टनल कांगणी जंगल सड़क को पक्का करने का टैंडर बुधवार को गया। विधायक सदर अनिल शर्मा ने इसके लिए सचिव लोक निर्माण विभाग से लगातार मामला उठाया और लोगों को अरसे से आ रही परेशानी से निजात दिलाने की एक पहल हो गई। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के नेरचौक मंडल के अधिशाषी अभियंता डी आर चौहान ने इस का टैंडर जारी कर दिया। अब यह सड़क 1 करोड़ 60 लाख 29918 रूपए के बजट से पक्की होगी । इसका काम सरकारी ठेकेदार अजय पठानिया को सौंपा गया है। उन्हें तीन महीने के अंदर इस सड़क का पूरी तरह से चकाचक करना होगा।

गौरतलब है कि सड़क की बेहद दयनीय हालत से दुखी लोगों ने सड़क जाम करने तक की धमकी दे दी थी। रोजाना इस सड़क की हालत सुर्खियां बन रही थी तथा सरकार, विभाग व प्रशासन की तीखी आलोचना हो रही थी। इस बारे में विधायक सदर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि लोगों को आ रही परेशानी जल्द दूर हो जाएगी। वह लगातार इसे लेकर प्रयासरत थे और अब इसका टैंडर हो गया है।

Next Story