- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कर्ज और घोटाले में...
हिमाचल प्रदेश
कर्ज और घोटाले में फंसी इंडियन टेक्रोमैक कंपनी को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू
Gulabi Jagat
18 Jan 2023 12:17 PM GMT

x
पांवटा साहिब। पांवटा की 4,300 करोड़ रुपए के बहुचर्चित टैक्स एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की नीलामी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कंपनी को खरीदने के लिए इंडियन टेक्नोमेक खरीददार भी पहुंच गए हैं। सुबह 11 बजे से कंपनी की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
नीलामी में राज्य कर एवं कराधान विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हंै, जो प्रक्रिया को पूरा करेंगे। कंपनी की नीलामी का रिजर्व प्राइज 165 करोड़ रुपए है। तीन सेक्टर में बंटी यह कंपनी कुल 265 बीघा भूमि में फैली हुई है। इसमें 189, 46 और 30 बीघा भूमि के सेक्टर शामिल हैं। विभाग ने कंपनी की हरेक संपत्ति का अलग-अलग मूल्य निर्धारित किया है।

Gulabi Jagat
Next Story