- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रधानाचार्य ने स्कूली...
हिमाचल प्रदेश
प्रधानाचार्य ने स्कूली छात्रा से की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर पीटा
Admin4
20 Aug 2023 5:56 PM IST

x
ऊना। जिला ऊना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला मुख्यालय के साथ लगने वाले एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल की एक छात्रा को छेड़ा गया है। इस घटना के बाद स्कूल में कोलाहल मच गया और प्रधानाचार्य की छेड़छाड़ करने के आरोप में जमकर पिटाई की गई है। हालांकि स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान और कुछ अन्य प्रतिनिधियों द्वारा मामले को सुलझा लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने ही स्कूल की सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य द्वारा उसे गलत नियत से छुआ गया है। यह हरकत प्रधानाचार्य ने एक बार बल्कि दो बार की है। पीड़िता ने इस बाबत अपने परिजनों से शिकायत की
इस मामले के संबंध में स्कूल में काफी देर तक बहस हुई और जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने प्रधानाचार्य की जमकर कुटाई की। कड़ी मशक्कत के बाद पंचायत प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानाचार्य को बचाया गया। जिसके बाद परिजन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ स्कूल में जा पहुंचे।
इस मामले के संबंध में स्कूल में काफी देर तक बहस हुई और जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने प्रधानाचार्य की जमकर कुटाई की। कड़ी मशक्कत के बाद पंचायत प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानाचार्य को बचाया गया।
महिला पंचायत प्रधान ने बताया कि छात्रा के साथ हुई इस घटना की जानकारी उन्हें पीड़िता के परिजनों ने दी थी। पंचायत प्रधान का कहना है कि यदि छात्रा के परिजन चाहें तो इस मामले को लेकर आगे शिकायत कर सकते हैं। हालांकि पंचायत स्तर पर इस मामले को सुलझा लिया गया है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़प्रधानाचार्यस्कूली छात्राछेड़छाड़जमकर पीटादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





