- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- नाके के दौरान पुलिस ने...
हिमाचल प्रदेश
नाके के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू, बिलासपुर में 15800 रुपए की जाली करंसी पकड़ी
Gulabi Jagat
4 Feb 2023 4:12 PM IST

x
नयनादेवी
जिला बिलासपुर के अंतर्गत कोट कहलूर थाना के तहत ग्वालथाई में पुलिस टीम द्वारा जाली करंसी के साथ पंजाब के व्यक्ति को दबोचा है। इस व्यक्ति से 15800 रुपए की नकली करंसी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव मालचक डाकखाना कंग तहसील खंडूर साहिब थाना गोविंद बाल साहब जिला तरणताल के तौर पर हुई है। कोर्ट पुलिस द्वारा नाके के दौरान बैग से 15800 रुपए के जाली नोट पाए गए। बताया जा रहा है कि उपरोक्त व्यक्ति भाखड़ा में मछली खाने गया था, जो वापसी पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उक्त व्यक्ति द्वारा इन नोटों को स्वयं तैयार करना बताया है। पुलिस ने 500, 200, 100 व 50 रुपए की नकली नोट पकड़े है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेपुलिसबिलासपुरपुलिस ने दबोचा आरोपीनयनादेवी
Next Story





