हिमाचल प्रदेश

बृजराज ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले श्री रेणुका के लोग

Shreya
12 Aug 2023 8:19 AM GMT
बृजराज ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले श्री रेणुका के लोग
x
मुख्यमंत्री से मिले श्री रेणुका के लोग

नाहन: सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के दौरान उठाए गए कदम की प्रशंसा की। साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की कि जिला सिरमौर में बारिश से जो तबाही हुई है उसको लेकर उचित बजट जारी किया जाए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर ने कहा के इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को आश्वासन दिया के सिरमौर जिला में भारी बारिश के दौरान जो नुकसान हुआ है। उसको लेकर सरकार शीघ्र उचित बजट जारी करेगी। तथा नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांग मंगवाई गई है। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर के अलावा बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष विद्या दत्त, पूर्व प्रधान राजेश ठाकुर, लव राज, रमेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के रणदीप, जयपाल ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर, विजय ठाकुर, विनीत ठाकुर, संजय शर्मा आदि शामिल थे।

Next Story