हिमाचल प्रदेश

सुलाह में मतदाताओं का आंकड़ा एक लाख से अधिक, लाहुल में कम वोटर,

Renuka Sahu
15 Oct 2022 1:28 AM GMT
The number of voters in Sulah is more than one lakh, less voters in Lahaul,
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश में इस बार 5507239 मतदाता नई सरकार के गठन में अपना योगदान देंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में इस बार 5507239 मतदाता नई सरकार के गठन में अपना योगदान देंगे। इस समय प्रदेश में 2780192 पुरुष और 2727010 महिला वोटर हैं, वहीं 37 थर्ड जेंडर मतदाता भी सूची में शामिल हैं। प्रदेश के सुलाह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक है। सुलाह विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का आंकड़ा 104486 है, जिनमें 51742 पुरुष और 52744 महिला वोटर हैं। जवाली विधानसभा क्षेत्र में 50178 पुरुष और 49514 महिला वोटरों की संख्या के साथ कुल आंकड़ा 99692 है, जबकि जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में 98676 मतदाता हैं, जिनमें 48766 पुरुष और 49910 महिला वोटर हैं। लाहुल-स्पीति में 12293 पुरुषों और 12451 महिला वोटरों के साथ मतदाताओं का कुल आंकड़ा 24744 है। जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1306764 वोटर हैं जिनमें 656781 पुरुष और 649976 महिलाएं हैं। जिला कांगड़ा में सबसे कम 76623 मतदाता पालमपुर विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें 38538 पुरुष और 38085 महिलाएं शामिल हैं। नूरपुर और इंदौरा में वोटरों का आंकड़ा 90 हजार से ज्यादा है।

जिला चंबा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 394664 मतदाता हैं, जिनमें 199697 पुरुष और 194965 महिलाएं शामिल हैं। जिला कुल्लू के चार विधानसभा क्षेत्रों में 166617 पुरुषों और 162841 महिलाओं सहित वोटरों की कुल संख्या 329461 है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 91454, आनी में 88329, बंजार में 75130 और मनाली में 74548 वोटर हैं। जिला मंडी की दस सीटों में 846781 वोटर हैं, जिनमें 422214 पुरुष और 424566 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला हमीरपुर की पांच सीटों में 407576 वोटर है,ं जिनमें पुरुषों की संख्या 200437 और महिलाओं का आंकड़ा 207139 है। जिला ऊना के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता 423350 है, जिनमें 214391 पुरुष और 208956 महिलाएं हैं। जिला बिलासपुर की चार सीटों में कुल वोटरों की संख्या 325682 है, जिनमें 161729 महिलाएं और 163949 पुरुष हैं। जिला सोलन की पांच सीटों पर कुल वोटर संख्या 410479 हैं, जिसमें 200056 महिलाएं और 210414 पुरुष हैं। जिला सिरमौर की पांच सीटों में मतादताओं की कुल संख्या 394354 है, जिनमें 205575 पुरुष और 188774 महिलाएं हैं। जिला शिमला की आठ सीटों विधानसभा सीटों में 298169 पुरुषों और 285775 महिलाओं सहित कुल 583947 वोटर हैं। जिला किन्नौर की एक सीट में मतदाताओं की संख्या 59437 हैं, जिनमें 29655 पुरुष और 29782 महिलाएं शामिल हैं। (एचडीएम)
Next Story