- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मकान ढहने जैसी घटनाओं...
हिमाचल प्रदेश
मकान ढहने जैसी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 52
Admin4
15 Aug 2023 8:22 AM GMT
![मकान ढहने जैसी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 52 मकान ढहने जैसी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 52](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/15/3308403-untitled-5-copy.webp)
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में शिव मंदिर से मंगलवार को एक और शव बरामद होने के बाद समर हिल तथा फागली में भूस्खलन के बाद मिले शवों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है जबकि 10 से अधिक लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन, बादल फटने और भारी बारिश के कारण मकान ढहने जैसी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गयी है।
शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) समेत सेना ने सुबह करीब छह बजे समरहिल में बचाव अभियान फिर से शुरू किया तथा एक शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि सोमवार से अब तक बरामद कुल 15 शवों में से 10 शिव मंदिर से बरामद किए गए तथा पांच फागली से बरामद किए गए।
स्थानीय पार्षद के अनुसार, शिव मंदिर में 10 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है लेकिन इस संख्या की पुष्टि नहीं की गयी है। भारी बारिश के कारण सोमवार रात को बचाव अभियान रोक दिया गया था। मंदिर में सुबह करीब सवा सात बजे जब भूस्खलन हुआ तो सावन महीने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे। यहां समर हिल के समीप भूस्खलन की चपेट में 50 मीटर लंबा पुल आ जाने के कारण, यूनेस्को विश्व धरोहर शिमला-कालका रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी।
Tagsमकान ढहनेघटनाओंजान गंवानेसंख्या बढ़कर 52दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story