हिमाचल प्रदेश

महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागा बदमाश, मामला दर्ज

Gulabi Jagat
8 Aug 2022 8:15 AM GMT
महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागा बदमाश, मामला दर्ज
x
सोने की चेन छीनकर भागा बदमाश
शिमला, 07 अगस्त : राजधानी शिमला में घर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर एक बदमाश फरार हो गया।
मामला सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांकली में सामने आया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश की धरपक्कड़ में जुट गई है।
पकड़ा गया आरोपी
सुनीता देवी निवासी बड़श ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते शनिवार की शाम को वह शांकली स्कूल के पास पहुंची। यहां पर एक अज्ञात व्यक्ति जिसने काले रंग की टोपी व स्वेटर पहनी थी दौड़ता हुआ आया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली, यही नहीं उक्त अज्ञात आरोपी ने उसे धक्का भी दिया जिससे वह नीचे गिर गई। शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक अगर उसके गले से चेन नहीं टूटती तो दम घुट सकता था।
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने रविवार को बताया कि आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
Next Story