हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी मेले में गूंजा सांस्कृतिक विरासत का संदेश, राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की सराहना

Admindelhi1
25 Nov 2026 1:11 PM IST
श्री रेणुका जी मेले में गूंजा सांस्कृतिक विरासत का संदेश, राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की सराहना
x
'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा दें, पारंपरिक मेले स्थानीय कारोबारियों के लिए बड़ा मंच: राज्यपाल

श्री रेणुका जी: अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक विकास के साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। देश की आध्यात्मिक और सभ्यतागत विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'विकास भी, विरासत भी' मंत्र देश की विकास यात्रा को नई दिशा दे रहा है। अयोध्या का श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन का श्री महाकाल लोक सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के प्रतीक हैं।

उन्होंने माता रेणुका जी और भगवान परशुराम के दिव्य मिलन से जुड़े मेले को मातृत्व, त्याग, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक बताया। साथ ही श्री रेणुका जी को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और इको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क, होम-स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प और पर्यटन आधारित उद्यमिता से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' और स्वदेशी अभियान को प्रोत्साहित करने की अपील भी की।

उन्होंने युवाओं को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने, लोक परंपराओं का डिजिटल संरक्षण करने और नशे के खिलाफ जन आंदोलन चलाने की आवश्यकता बताई। साथ ही मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने और रेणुका झील की प्राकृतिक सुंदरता बचाने के प्रयासों की सराहना की।

इससे पहले राज्यपाल और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता ने भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक देव विदाई शोभायात्रा में भाग लिया।

Next Story