हिमाचल प्रदेश

जहर खाकर प्रेमी जोड़े ने दुनिया को कहा अलवि

Admin Delhi 1
11 Sept 2022 12:50 PM IST
जहर खाकर प्रेमी जोड़े ने दुनिया को कहा अलवि
x

शिमला: "हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी नहीं कर सकते।" यह शब्द अस्पताल में उपचाराधीन एक प्रेमी जोड़े के हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। दोनों की मौत के साथ ही यह बात भी एक रहस्य बनकर रह गई है कि आखिर दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया और दोनों शादी क्यों नहीं कर सकते थे?

दरअसल, मामला हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के तहसूह क्षेत्र का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। 25 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती ने पहले जहर का सेवन किया इसके बाद सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। तलाश करने के बाद दोनों को टांडा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन शनिवार को दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों की मानें तो उनका कहना है कि उन्हें इस प्रेम प्रसंग के मामले के बारे में कुछ भी मालूम नहीं था। दोनों के परिजनों को बच्चों की मौत से गहरा सदमा लगा है।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रेमी जोड़े ने इतना बड़ा खौफनाक कदम क्यों उठाया, लेकिन परिजन दोनों के अफेयर के बारे में अनजान थे। जबकि दोनों ने जहर खाने की वजह ये बताई कि उनकी शादी नहीं हो सकती। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story