- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 75 साल की आयु को पूरा...
75 साल की आयु को पूरा कर चुके हैं नेता, अब टिकट पर मंडराया संकट
![The leaders have completed the age of 75, now the crisis looms over the ticket The leaders have completed the age of 75, now the crisis looms over the ticket](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/09/06/1974093-75-.webp)
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस ने टिकट के लिए 75 साल की आयु निर्धारित कर दी है। इस आयु को पार करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए टिकट का संकट हो सकता है। इस समय प्रदेश में चार बड़े नेता कांग्रेस के हैं, जिनकी आयु 75 साल के पार जा चुकी है, लेकिन ये सभी नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोंक रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम चुनाव घोषणा समिति के अध्यक्ष और सोलन से पूर्व कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल का है। कर्नल इस समय 82 साल के हैं और पार्टी में एक चर्चित चेहरा हैं। सोलन में उनके मुकाबले का फिलहाल कोई भी दावेदार कांग्रेस के पास नहीं है। दूसरा नाम द्रंग से कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का है। कौल सिंह ठाकुर की उम्र 76 साल है। उनके द्रंग क्षेत्र से इस बार आश्रय शर्मा ने टिकट पर दावेदारी जताई है। पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी कांग्रेस की इस सूची में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र कुमार की उम्र भी 78 साल है। चंद्र कुमार कांगड़ा में ओबीसी का बड़ा चेहरा हैं। हाल ही में विधायक पवन काजल के कांग्रेस छोडऩे के बाद पार्टी ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।